back to top
Tuesday, February 24, 2026

भाजपा सरकार में नारकीय जीवन जीने को मजबूर बल्लभगढ़वासी – गिरीश भारद्वाज

Share

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के आह्वान पर बल्लभगढ़ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में उमड़ पड़ा अपार जनसैलाब 

बल्लभगढ़,30 जुलाई
(रूपेश देव)
मंगलवार को
 कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण जल भराव, दूषित पेयजल व्यवस्था, गन्दगी, आवारा पशुओं एवं जाम आदि जनसमस्याओं को लेकर विशाल जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस नेता के आव्हान पर बल्लभगढ़ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंजाबी धर्मशाला से प्रारंभ होकर मेन बाजार महाराजा अग्रसेन चौक घण्टाघर होते हुए लघु सचिवालय तक जाकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।

IMG 20240730 WA0201
इस अवसर पर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने मीडिया एवं जनता से रूबरू होते हुए कहा कि हम जो आज यहां इतनी भीषण गर्मी में सड़कों पर विरोध पर उतरने के लिए मजबूर हुए है ये कोई राजनीतिक मुद्दा नही है ये बल्लभगढ़वासियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान न होने के कारण आम जनमानस का इस भाजपा सरकार के खिलाफ यहाँ के अधिकारियों के खिलाफ महारोष है। बल्लभगढ़वासियों को नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर किया गया है इस सरकार ने। हमनें लगातार शासन प्रशासन को बल्लभगढ़वासियों की समस्याओं से अवगत करवाया लेकिन सब कुंभकर्ण की नीदं सोए है।
IMG 20240730 WA0210
गिरीश भारद्वाज ने कहा कि आज जनता सीवरेज ब्लॉक के कारण जलभराव से त्रस्त है, पीने का साफ पानी नही मिल रहा है, जगह-जगह शहर की सड़कों पर चौक चौराहों पर बदबूदार कूड़े के ढेर लगे रहते है उसका कोई लेकिन उचित समाधान इनके पास नही है, जाम की समस्या आज विकराल रूप ले चुकी है लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क नही पड़ता है। 2 महीने इस भाजपा सरकार के बचे है इन्हें पता है ये सरकार से जाने वाले है लेकिन यहाँ के विधायक जो कैबिनट मंत्री भी है उनको जनता समस्या बताती है तो वो भी इस तरफ कोई ध्यान नही देते हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग चाहे किसान हो जवान हो, गरीब हो, महिलाएं हो या हमारे व्यापारी भाई हो सब इस भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण परेशान हैं।
और कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा उम्मीद और विश्वास से देख रहे हैं साथ ही देख रहे है हमारे नेता पूर्व एवं भावी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व को जिसमें हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान लिख रहा था। इस बार हरियाणा की जनता मन बना चुकी है लोकसभा में बीजेपी हाफ और विधानसभा चुनाव में बीजेपी साफ तथा पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी हैं।
इस मौके पर सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन डागर, डॉ० रामनारायण भारद्वाज, मास्टर गंगा विष्णु,  टेकचंद शर्मा, अर्जुन सैनी, सन्तराम वशिष्ठ, बलबीर बघेल, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा, मनीष अरोड़ा, भूपेश गुप्ता, विपिन गोयल, जय सिंह गिल, लोकचन्द चौधरी, चरण मुजेसर, प्रवीण लाम्बा, विजय डागर, हबीब प्रधान,अनिल राणा,एडवोकेट अरविंद छाबड़ी, प्रदीप सैन, कशिश गर्ग, दिनेश शर्मा, डॉ० अंकुश भारद्वाज, हरकेश, नरेंद्र ,मंजीत, कुणाल, मुकेश, धर्मवीर सिंह, प्रेमचंद शर्मा, बॉबी डागर आदि हजारों लोग मौजूद रहें।

Read more

Local News