back to top
Tuesday, May 19, 2026

भाजपा सरकार लोगों को बसाने का कार्य करती है ना कि उजाडने का : मनमोहन भड़ाना

Share

अनंगपुर गाँव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना

फरीदाबाद,26 जून, रूपेश कुमार। गाँव अनंगपुर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग द्वारा नोटिस वितरण किए जाने के बाद गाँव का एक प्रतिनिधिमंडल समालखा भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला।

1001117435
 इस मौके पर मनमोहन भड़ाना ने गाँव के लोगों की समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गाँव के लोगों को बांटे गए नोटिस से भयभीत ग्रामीणों से मिलवाया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया जी गाँव अनंगपुर उनका पुश्तैनी गाँव है और उनकी कई पीढिय़ाँ यहाँ अपना जीवन गुजर बसर कर चुकी हैं।

विधायक मनमोहन भड़ाना ने अनंगपुर गांव की समस्याओं का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया और उनसे ग्रामीणों को ना उजाडऩे की मांग की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि भाजपा सरकार लोगों को बसाने का कार्य करती है ना कि उजाडऩे का। गाँव अनंगपुर के लोगों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। गाँव के अंदर बरसों से रह रहे लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर गांव मौजिज लोगों में अत्तर सिंह रिशी, अमित भड़ाना, भोला भड़ाना , आशु सहित दर्जन शामिल थे।

Read more

Local News