back to top
Friday, March 20, 2026

भाजपा “हर घर तिरंगा” लगाकर मनाएगी आजादी का अमृत महोत्सव – विपुल गोयल

Share

DEKHO NCR

गुरुग्राम/फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2022 से शुरु किये गए अभियान के तहत आज गुरुग्राम के गुरु कमल कार्यालय पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय अहम बैठक की है।  इस महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल कर रहे हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व ने इस अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। दिनांक 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य भाजपा द्वारा तय किया गया है। उक्त बैठक में सभी शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें।

IMG 20240807 185240
आज गुरुग्राम के गुरु कमल कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एकत्रित हुए। इस अवसर पर विपुल गोयल ने सभी को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “यह अभियान हमारी राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाएगा और हम सुनिश्चित करेंगे कि हर घर पर तिरंगा लहराए।”
IMG 20240807 WA0316
इस कार्यक्रम की शुरुआत से पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्वलित कर उनकी स्मृतियों को नमन किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा हर घर तिरंगा अभियान समस्त भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है और पुरे देश में लगभग साढ़े आठ लाख बूथ पर सभी भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे।
विपुल गोयल ने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया कि नायब सिंह सैनी और मोहन लाल बड़ोली के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। गोयल ने कहा की यह अभियान न केवल स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाएगा, बल्कि हर भारतीय के दिल में देशभक्ति का संचार करेगा और हमारी राष्ट्रीय धरोहर को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि तेजस्वी सूर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं सांसद, फनिंद्र नाथ शर्मा संगठन महामंत्री भाजपा, योगेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती उषा प्रियदर्शी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष कमल यादव, प्रदेश सदस्य जवाहर सिंह यादव,  अजय शर्मा, अशोक गुर्जर, अभिनव प्रकाश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, गौरव गौतम राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा व अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Read more

Local News