कांग्रेसी नेता ने समर्थकों सहित पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को दी बधाई
फरीदाबाद,27 अप्रैल(रूपेश देव)। हरियाणा के पूर्वमंत्री चौ. महेंद्र प्रताप को कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्हें बधाईयां व शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने समर्थकों सहित सैनिक कालोनी उनके निवास पर पहुंचकर महेंद्र प्रताप को फूलों का बुक्कें भेंट कर उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर बलजीत कौशिक ने कहा कि महेंद्र प्रताप हरियाणा की राजनीति के बड़े नेता है और कांग्रेस पार्टी ने उन्हेें उम्मीदवार बनाकर जन भावनाओं के अनुरुप फैसला लिया है क्योंकि महेंद्र प्रताप का राजनैतिक अनुभव और उनकी दूरगामी सोच कांग्रेस पार्टी को फायदा पहुंचाएगी और वह भारी मतों से इस चुनाव को जीतकर नया कीर्तिमान रचेंगे।
श्री कौशिक ने कहा कि महेंद्र प्रताप को उम्मीदवार बनाने के बाद जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें विजयी बनाने में जुट गया है क्योंकि भाजपा सरकार ने दस सालों में महंगाई और भ्रष्टाचार फैलाकर लोगों को लूटने का काम किया है, लेकिन अब जनता इन झूठों के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप को भारी मतों से विजयी बना देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में भेजेगी। इस मौके पर कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता खुद को कांग्रेस उम्मीदवार मानकर चुनावी रण में जुट जाए ताकि इस सीट को विजयी बनाकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डाला जा सके।
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, राजा सैनी, सचिन सैनी, अश्वनी कौशिक, अनुज शर्मा एडवोकेट, प्रीतम प्रधान, सरला भमौत्रा, सुनीता फागना जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, रतनलाल सैनी, रोहित सैनी, गुलाब सिंह दहिया, बिल्लू यादव, केडी शर्मा, राममेहर गोयल, अर्जुन, महेंद्र यादव, बीरपाल चौधरी, पंडित आकाश शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, शुगन चंद जैन, प्रेम यादव, कृष्णा शर्मा, गौरव वशिष्ठ, अजय शर्मा, अजय रावत, अमित शर्मा एडवोकेट, रणधीर फागना, जयंत कौशिक, राजकुमार, लाडो देवी, पन्नी, सोनू, सोनू बंसल, उमा देवी, रामप्रकाश, अजय बहल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।



