back to top
Sunday, October 19, 2025

महमूदपुर में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें – राजेश नागर

Share

विधायक राजेश नागर ने बुजुर्गों के हाथ नारियल फ़ूडवाकर कराया निर्माण शुरू 

फरीदाबाद,30 सितंबर(रूपेश कुमार)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोडों रुपयों की लागत से विकास कार्य शुरू हैं और इन विकास कार्यों से स्थानीय जनता को बड़ा लाभ होगा। 

IMG 20230930 WA0149

यह बात विधायक राजेश नागर ने आज गांव महमूदपुर में सड़कों गलियों और नालियों के निर्माण कार्य को शुरुआत करवाते समय कहीं। उन्होंने कहा कि यहां बीएन्डआर की ओर से करीब ढाई करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों की शुरुआत स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वा कर की। 
IMG 20230930 WA0150
विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों में तिगांव विधानसभा क्षेत्र बहुत तेजी से आगे चल रहा है। जो सभी लोगों को दिखाई भी पड़ रहा है। नागर ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अनेक जगहों पर नाली, सड़क, खड़ंजा, गली, पानी, सीवर आदि के कार्य चल रहे हैं। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ भी प्राप्त हो रहा है। 
IMG 20230930 WA0151
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक ही नीति है। हरियाणा एक हरियाणवी एक। इसीलिए वह सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में समान विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध हूं। आप लोगों ने मुझे सर्वाधिक वोट देकर विधानसभा पहुंचाया है। राज्य के मुख्यमंत्री भी आप लोगों को सर्वाधिक विकास करवा कर आपको धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र अपने विकास कार्य के साथ-साथ एजुकेशन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। आप लोगों का इसी प्रकार सहयोग रहा तो हम हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र बनेंगे। 
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, सुरेन्द्र बिधूड़ी, तिगांव मंडल अध्यक्ष गिर्राज त्यागी, जतनपाल पूर्व सरपंच, बदले राम, धीर सिंह पीलवान, रमेश सरपंच, जसमाल सरपंच, रतन सरपंच कबूलपुर, योगेश सरपंच ढहकोला, मनोज सरपंच भैंसरावली, धन्नी सरपंच, राजेन्द्र सरपंच, धर्मवीर सरपंच, राम सिंह नेताजी, शीशपाल, मुखराम थानेदार, विजेंद्र पीलवान, हरिचंद सरपंच, रतीचंद नागर, ऋषि नागर, अजब चंदीला, एसडीओ प्रकाश लाल बी एन्ड आर, एसडीओ हरेंद्र, जेई राजवीर, जेई वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read more

Local News