back to top
Tuesday, May 19, 2026

मां की डांट से नाराज किशोर ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 मार्च(रूपेश देव)। फरीदाबाद में आईएमटी के पास आगमन सोसाइटी में शुक्रवार रात 17 वर्षीय 12वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। 


30bansal 1


आगमन सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी में किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दो सिक्योरिटी गार्ड एक लडक़े को उठाकर लेकर जा रहे थे। लडक़ा खून से लथपथ था। 

पता चला कि 15वीं मंजिल से एक 17 वर्षीय हितेश पुत्र सतीश बालकनी से नीचे गिर गया है।उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोसायटी के लोग तुरंत हितेश के घर गए और उसकी मां मोनिका और परिजनों को हितेश के नीचे गिरने की जानकारी दी। हितेश की मां ने सोसाइट वालों को बताया कि उसने मामूली सी बात को लेकर हितेश को डांटा था, जिसके बाद वह गुस्सा होकर बालकनी में जाकर खड़ा हो गया और वो किचन में खाना बनाने लग गई थी। पूरा परिवार कुछ महीने पहले ही यहां किराये पर रहने के लिए आए हैं। हितेश 12वीं क्लास का छात्र है। जिसके अभी एग्जाम चल रहे हैं। इस घटना से पूरे सोसाइटी में मातम फैल गया है। पुलिस भी सोसाइटी में आकर इस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। 

जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि आगमन सोसायटी में रहने वाली हिमेश नाम के लडक़े ने 15वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोसायटी के लोगों और अभिभावकों से पूछताछ जारी है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।


Read more

Local News