back to top
Wednesday, February 25, 2026

मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच की ट्रेनिंग शुरू

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 फरवरी(रूपेश देव)। मानव सेवा समिति द्वारा सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन पर संचालित मानव कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के तीसरे बैच की ट्रेनिंग सोमवार से शुरू हुई है।

Screenshot 2024 02 05 19 01 46 44 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व महिला मंडल चेयरमैन उषा किरण शर्मा ने कहा है कि आज के बदलते परिवेश में सभी के लिए कंप्यूटर की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है, खासकर उन युवाओं व महिलाओं के लिए जो 10वीं 12वीं करके घर बैठे हैं। इसी को ध्यान में रखकर मानव सेवा समिति ने कंप्यूटर की बेसिक व एडवांस छः महीने की ट्रेनिंग  शुरू की है। कंप्यूटर टीचर शालू एमसीए ने कहा है कि पहले दो बैच में जिन्होंने ट्रेनिंग ली है उन्हें रोजगार मिलने में काफी आसानी हुई है। 
Screenshot 2024 02 05 19 02 00 13 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
इस अवसर पर राज राठी, पूनम राठी, कुसुम वशिष्ठ,अरविंद कौर,परमेश्वरी, सुष्मिता भौमिक, रेनू चतरथ, सरिता गुप्ता,सविता सिंघल, सीमा अग्रवाल,राजेंद्र गोयनका, बाई के माहेश्वरी,बांके लाल सितोनी मौजूद रहे।

Read more

Local News