back to top
Wednesday, March 18, 2026

मुख्यमंत्री उडनदस्ता की टीम ने राशन डिपो पर की कार्यवाही

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 दिसंबर(रूपेश देव)। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता फरीदाबाद ने गांव टीकरी खेड़ा इलाका थाना धौज में राशन डिपों धारक निवासी गांव टिकरी खेड़ा सरकारी राशन को असल कार्ड धारकों को वितरित ना करके राशन वितरण में अनियमित्ताए बरतने व अचानक राशन के स्टॉक का निरीक्षण किया जाये तो स्टॉक पूरा नहीं मिला।


2fbd 1

इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडऩ दस्ते के डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह व सतीश कुमार द्वारा द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के निरीक्षक सत्यनारायण के साथ उपरोक्त राशन डिपो केन्द्र का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर राशन डिपो पर डिपू धारिका का ससुर हाजिर मिला। संयुक्त टीम द्वारा राशन डिपो केन्द्र का भौतिक निरीक्षण पर पाया कि राशन डिपो को मशीन नंबर एफबीडी 108800400210 अलाट है और इसके साथ बिजोपुर व फतेहपुर तगा गांवों की राशन सप्लाई अटैच की हुई थी। उपरोक्त तीनों गांव के स्टॉक का भौतिक निरीक्षण पर ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार केवल सरसों का तेल 994 लीटर ज्यादा पाया गया है। 

निरीक्षक सत्यनारायण खाद एवं आपूर्ति विभाग द्वारा थाना धौज में उपरोक्त डिपो धारिका के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया गया है।


Read more

Local News