back to top
Wednesday, March 18, 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया

Share

DEKHO NCR

रोहतक,23 जून, रूपेश कुमार। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता श्रीमती परमेश्वरी देवी (91 वर्षीय) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

1001108746
मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
1001108743
मुख्यमंत्री ने श्रीमती परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता परमेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं  और उन्होंने हमेशा समाज व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान पर त्रिवेणी का पौधारोपण किया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा, पूर्व सांसद श्री रमेश कौशिक, पूर्व विधायक श्री लीलाराम, भाजपा के संगठन मंत्री श्री फणींद्र नाथ शर्मा  सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read more

Local News