back to top
Tuesday, May 19, 2026

मुख्यमंत्री नायब सैनी सबकी समस्याओं का समाधान देते हैं – राजेश नागर

Share

व्यापारी संघ ने अपनी समस्याएं राज्य मंत्री के समक्ष रखी और समाधान की अपील की

फरीदाबाद,08 जुलाई, रूपेश देव। हरियाणा उचित मूल्य दुकान व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने आज हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। 

1001159107
डिपो धारकों ने राज्य मंत्री के सामने लंबे समय से लंबित अपनी समस्याएं रखीं और उनका जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने नागर को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। पदाधिकारियों ने सुझावों की एक सूची भी मंत्री नागर को सौंपी। 
इस पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि वह उनके मुद्दों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। फिर भी कोई दिक्कत होगी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलेंगे। आप लोग विश्वास रखें कि हमारे मुख्यमंत्री के पास सभी समस्याओं का समाधान है।
 
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हम प्रदेश में बेहतर खाद्य आपूर्ति के मिशन पर काम कर रहे हैं। इसमें डिपो होल्डर का भी सहयोग हमें मिल रहा है, वहीं विभागीय कामकाज में भी सुधार होने से जनता को राहत मिली है। इसके बावजूद हम निरंतर पूरी व्यवस्था पर निगाह रखे हुए हैं, जहां भी किसी सुधार की आवश्यकता है उसको करने से पीछे नहीं हैं। राशन डिपो संचालक हमारी नायब सरकार पर विश्वास रखें कि वह आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे। 

Read more

Local News