back to top
Saturday, March 21, 2026

मोबाइल फोन व इलैक्ट्रोनिक की दुकान से पैसे व सामन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,25 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
मोहित शर्मा निवासी गांव अरुआ फरीदाबाद ने चौकी इन्चार्ज अग्रसैन चौक बल्लबगढ में एक शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसने तिगांव रोड होली चौक पर OM MOBILE STORE मोबाईल और इलैक्ट्रोनिक है। मकान मालिक देवेन्द्र का फोन आया कि दुकान का शटर टुटा हुआ है जिसपर CCTV फुटेज चैक करने पर पता चला कि दो व्यक्तियो ने दुकान का शटर तोड कर दुकान के अन्दर से करीब 50-55 मोबाइल व करीब 30-35 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। 

1000478232
अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्ताक उर्फ सुसा वासी गांव दुलावट तावडू जिला नहूं को अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए नहूं से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने फोन को किसी व्यक्ति से बेचने के लिए लिया था। आरोपी ने कुल 6 फोन लिए है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से फोन देने वाले आरोपियों की जानकारी ली जाएगी। 

Read more

Local News