back to top
Friday, March 20, 2026

युवक के साथ मारपीट करके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,14 अक्टूबर
(रूपेश देव)
। 
डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सेक्टर 58 की टीम ने लड़ाई झगड़े के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG 20241014 181706
पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जसवीर उर्फ जस्सु निवासी सागरपुर, कुणाल निवासी प्याला, मनोज निवासी डीग, बंटी निवासी सेक्टर 58 तथा रोहित निवासी राजीव कॉलोनी का नाम शामिल है। 
दिनांक 11 अक्टूबर को सेक्टर 58 थाने में लड़ाई झगड़े के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने 23 सितंबर को सेक्टर 59 में नौकरी करने वाले सोनू नाम के लड़के का अपहरण कर उसे साहुपुरा सुनपेड़ के बीच खेतों में ले गए और वहां पर उसके साथ डंडे से मारपीट की तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को सीकरी प्याला रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जसवीर की किसी बात को लेकर सोनू के साथ रंजिश थी जिसके चलते आरोपी जसवीर और बंटी, सोनू को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और खेतों में ले जाकर उसके साथ मारपीट की तथा वीडियो बनाई। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जिसमें आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल तथा मोबाइल बरामद किया जाएगा।

Read more

Local News