back to top
Sunday, October 19, 2025

युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हुई 14 साल की सजा,70,000 का जुर्माना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,30 सितंबर(रूपेश कुमार) वर्ष 2021 मे पीडित़ा ने थाना खेड़ी पुल मे दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। मामला में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था और वारदात से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्रित कर मजबूत गवाह के साथ चालान कोर्ट में सबमिट किया गया था। मामले में आज एडिशनल सेशन जज श्री ज्योति लाम्बा की फास्ट्रेक कोर्ट ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी दीपक कुमार को 14 साल की सजा सुनाई है और उसे पर ₹70000 जुर्माना भी लगाया है।

Screenshot 2023 09 30 18 10 51 07 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार (28) पलवल के होडल के रहने वाले के द्वारा एक 22 वर्षीय लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को वर्ष 2021 में अंजाम दिया गया था। आरोपी दीपक कुमार को पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक मुकेश सिपाही सुरेंद्र और मनीष ने 18 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि पीड़िता आरोपी को पिछले दो वर्ष से जानती है। पीड़िता फरीदाबाद के एक अस्पताल में काम करती थी। जहां पर आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए आया करता था। पीड़िता के साथ आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को बार-बार अंजाम दिया था। पीड़िता के द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। 
मामले में जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश के द्वारा कोर्ट में पीसी किया गया। सरकारी वकील श्री जगविंदर सिंह के द्वारा पीड़िता लड़की की तरफ से मामले में पक्ष रखा गया। मामले में माननीय सेशन जज के द्वारा आरोपी को 14 साल की सजा और 70000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इससे अपराधी किस्म के व्यक्तियों में कानून का भय पैदा होगा इसके साथ ही आमजन में पुलिस, अदालत व कानून के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

Read more

Local News