कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह चुनाव को लेकर की चर्चा
फरीदाबाद,08 मई(रूपेश देव)। बुधवार को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के सैक्टर-02 स्थित तिरंगा भवन कार्यालय पर फरीदाबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह चाय पर आए इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों से जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नही है ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है संविधान और फरीदाबाद को बचाने का चुनाव है पिछले 10 सालों से जो देश, प्रदेश औऱ फरीदाबाद में लोकतंत्र का चीरहरण केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है वो किसी से छीपा नही है। स्थानीय सांसद ने फरीदाबाद में खुले आम लूट मचा रखी है लेकिन अब वक्त आ गया है हमें वोट की चोट से इस तानाशाह सरकार को जवाब देना है और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी है ताकि देश और प्रदेश में फिर से खुशहाली आ सके। आगामी 25 मई को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर के आप राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करने का कार्य करे।
साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा कि आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है कि हमें इस तानाशाह भाजपा सरकार से कोई राहत दिलवा सकता है तो वो सिर्फ हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी है जो गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के विकास के लिए सदैव संकल्पबद्ध थी है और रहेगी। आगामी 25 मई को फरीदाबाद की जनता अपना मन बना चुकी है परिवर्तन का। आज तन मन धन और पूर्ण समर्पण के साथ प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस आदरणीय महेंद्र प्रताप बाबू जी जैसे सौम्य व्यक्तित्व को अपना सासंद देखना चाहता है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद वीरपाल गुर्जर, डॉ० रामनारायण भारद्वाज, मास्टर गंगा विष्णु, मोती शर्मा,टेकचंद शर्मा, चन्द्रभान चौहान,एडवोकेट रविप्रकाश शर्मा, एडवोकेट चंद्रभूषण शर्मा,धर्म सिंह भाटी, अर्जुन सैनी, भूपेश गर्ग, विपिन गोयल, दीपक चौहान, राम भारद्वाज, एडवोकेट अरविंद छाबड़ी, लोकेश चौधरी, हबीब प्रधान, यादराम शर्मा, सूबेदार, दिनेश शर्मा, विजय डागर, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, यश मित्तल डॉ० अंकुश भारद्वाज आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।




