back to top
Sunday, April 12, 2026

रण छोड़ भाग रहे हैं कांग्रेसी, 12 लाख वोटों से जीतेंगे कृष्णपाल गुर्जर – धर्मवीर भड़ाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,06 अप्रैल(रूपेश देव)। एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के  पाखाल गांव में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया । स्थापना दिवस समारोह का आयोजन पाली मंडल अध्यक्ष संदीप भड़ाना ने किया । कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मवीर भड़ाना, पाली गांव के सरपंच रघुवीर सिंह , सतीश फागना, मेहरचंद हरसाना, पूर्व चेयरमैन भारत भड़ाना ने खास रूप से भाग लिया । 

IMG 20240406 WA0150
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई और सभी नेताओं ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार  कृष्णपाल गुर्जर को तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया ।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि भाजपा परिवार दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है और 18 करोड़ से ज्यादा लोग इस परिवार के सदस्य हैं । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नाम का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है । भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है और 2047 में पूरी तरह से विकसित भारत बन जाएगा । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और हम सब प्रयास करेंगे की इस बार 400 पार  का नारा सच साबित हो ।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेसियों का हाल बेहाल है और कोई कांग्रेस की टिकट लेने के लिए तैयार नहीं हो रहा है जिसे देख लग रहा है कि इस बार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा सीट से कम से कम 12 लाख वोटो से जीतेंगे । उन्होंने कहा कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह कमल खिलेगा और लोग कमल के फूल पर बटन दबाकर पीएम मोदी और कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों को और मजबूत करेंगे । उन्होंने कहा कि लोग 25 मई का इंतजार कर रहे हैं और कमल के फूल के सामने वाली बटन दबाने को बेताब है। 
इस मौके पर वीरू सरपंच ,रामवीर फौजी, ओम प्रकाश राठी,  पवन विस्तारक,  विजय पाल एडवोकेट , ओम प्रकाश,  रोहित सरपंच,   रोमी ठेकेदार, पीर सिंह प्रधान,  प्रमोद गोला, नीरज भड़ाना, जुम्मा सरपंच, जैद सरपंच,  पंकज पाल, सुभाष बघेल, अमित भड़ाना, नरेंद्र विधूड़ी, अनिल कुमार, कृष्णा वकील,  रवि कुमार लाल,  खान इस्लाम, मास्टर इकबाल खान, दीपचंद  डागर,  मनीष तेवतिया, प्रताप बघेल, पंकज पाल  आदि मौजूद रहे।

Read more

Local News