back to top
Wednesday, March 18, 2026

राजकुमार वोहरा एक सुलझे हुए नेक इंसान – दीपक यादव

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 जनवरी(रूपेश देव)। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा से शुक्रवार को विद्यासागर इंटरनेशनल के निदेशक दीपक यादव ने मुलकात की। यह मुलाकात एक औपचारिकता पूर्ण मुलाकात थी। इस मौके पर पूर्व जिलाधक्ष गोपाल शर्मा, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशल ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज भाटी भी उपस्थित रहें।


IMG 8811


इस संदर्भ में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार से शुक्रवार को भाजपा अटल कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात थीं। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मौजूद रहें। वहीं राजकुमार वोहरा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामोत्सव को दीपोत्सव के रूप में बेहतर तरीके से मनाने की बात कहीं। इस कड़ी में गोपाल शर्मा ने कहा कि राम लला आ रहे है हम सभी को इस दिन को पर्व के रुप में मनाना चाहिए। 
 इस मुलाकात को लेकर विद्यासागर के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष वोहरा से मुलाकात कर उन्हें काफी अच्छा लगा, क्योंकि एक सकारात्मक और सुलझे व्यक्ति से विशेष अनुभव के साथ-साथ एक अच्छा साथ मिलता है। 

इसके अलावा दीपक यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी के दिन को बिलकुल भी खाली न जाने दें। अपने घर के अलावा आसपास के मंदिर में जाकर इस उत्सव को अवश्य मनाएं और दीपोत्सव के इस पर्व को धूमधाम और यादगार तरीके से मनाएं।



Read more

Local News