back to top
Tuesday, October 21, 2025

रोहतक के गांव भैणी महाराजपुर में अचानक रुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Share

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर गदगद हुए ग्रामीण

रोहतक, 05 जून, रूपेश कुमार । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हिसार जाते समय अचानक रोहतक जिले के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीण अत्यंत प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया और कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीकों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

 

1001050550

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से लगभग 10 मिनट तक रुक कर सीधे संवाद किया और स्थानीय समस्याओं और जनकल्याण योजनाओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। गांववासियों ने विशेष रूप से इस बात के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया कि राज्य में युवाओं को योग्यता के आधार पर पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। गांववासियों ने बताया कि भैणी महाराजपुर गांव के लगभग 50 युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिली हैं।
 
इस दौरान गांव के अनेक प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे, जिनमें गांव के पूर्व सरपंच श्री शैलेंद्र धतरवाल, श्री चरण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रोहतास पहलवान, श्री रिंकू रापड़िया, श्री प्रदीप हवलदार, श्री अमरजीत सूबेदार एवं श्री कर्मवीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Read more

Local News