back to top
Sunday, March 22, 2026

लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए रोहतक में दहाड़ेंगे प्रदेश के बिजली कर्मचारी – सुनील खटाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,03 अगस्त
(रूपेश देव)
। 
5 अगस्त 2024 को एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी रजिस्टर नंबर 292 प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की काफी लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए रोहतक के अंदर जोन स्तरीय बहुत बड़ा आंदोलन करके दहाड़ेंगे। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए झज्जर, रोहतक, पानीपत, सोनीपत और करनाल के बिजली कर्मचारी रोहतक पुरानी आई.टी.आई. के पास चीफ ऑडिटर कार्यालय में लामबंद होंगे और अपनी मांगों के प्रति निगम मैनेजमेंट के खिलाफ गर्जना करते हुए दहाड़ लगाएंगे और अपने कर्मचारियों की हर एक मांग को पूरा करवाने का काम करेंगे। उसके बाद एक बड़े जुलूस के रूप में चीफ ऑडिटर कार्यालय से चलकर सेन भगत चौक, अशोका से होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर निगम मैनेजमेंट के खिलाफ अपना हल्ला बोलेंगे तथा जिला उपायुक्त रोहतक को अपनी मांगों का मांग पत्र, माननीय श्री रणजीत सिंह चौटाला बिजली मंत्री हरियाणा सरकार को पहुंचाने के लिए सौंपेंगे। 

Screenshot 2024 0730 182526
एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील खटाना ने बताया कि हमारा विरोध प्रदर्शन एक शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस के रूप में किया जाएगा। अगर किसी भी तरह की जिला प्रशासन द्वारा व निगम मैनेजमेंट द्वारा कोई ज्यादती करने का प्रयास किया गया तो उसका प्रदेश का बिजली कर्मचारी मुंहतोड़ जवाब देगा। क्योंकि प्रदेश का बिजली कर्मचारी हर एक घर की रसोई तक बिजली पहुंचाने का काम करता है। इस प्रदेश को मजबूत खड़ा करने में बिजली कर्मचारियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। चाहे किसी कारखाने की बात हो, चाहे यातायात के साधन की बात हो, चाहे चिकित्सा सुविधा की बात हो, हर एक कारखाने को, हर एक साधन को खड़ा करने में प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश का बिजली कर्मचारी अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर  चाहे गर्मी हो, सर्दी हो, बरसात हो, आंधी तूफान हो, अपनी ड्यूटी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने व गति देने का काम कर रहे हैं। 
उन्होंने ने बताया कि कोरोना काल के अंदर पूरे विश्व के अंदर एक वैश्विक बीमारी आई थी जिसमें पूरे विश्व के अंदर बहुत ज्यादा मौतें हुई। लेकिन प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने अपनी जिंदगी को दाव पर लगाकर कोरोना जैसी वैश्विक घातक बीमारी की परवाह ना करते हुए अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए हर एक अस्पताल तक, हर एक रेलवे स्टेशन तक, हर एक बस स्टैंड तक, हर प्रशासनिक कार्यालय तक, बिजली पहुंचाने का कार्य किया और लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया। प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने बिजली के कारण किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी। इतना ही नहीं प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने अपनी नैतिकता को समझते हुए अपनी ड्यूटी तो दी ही और इससे ज्यादा भी प्रदेश के बिजली विभाग को घाटे से निकलकर बहुत बड़े मुनाफे के रूप में लाकर खड़ा कर दिया इसलिए प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए वह भी कम पड़ जाएगी।
सुनील खटाना ने बताया कि कोरोना काल में हर एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए हर किसी जगह हाथ लगाने से भी डर रहा था तब प्रदेश का कर्मचारी अपने मोर्चे पर तैनात था। हरियाणा सरकार और निगम मैनेजमेंट की ड्यूटी बनती है की एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी को बुलाएं और जितनी भी प्रदेश के बिजली कर्मचारियों की जायज मांगे हैं उनको जल्दी से जल्दी पूरा करें ताकि कर्मचारी भी हौसला करते हुए आगे बढ़े और प्रदेश और देश को भी आगे बढ़ाने का काम करें।

Read more

Local News