back to top
Sunday, April 12, 2026

विकास कार्यों में गति लाएं नहीं तो होगी कार्रवाई – राजेश नागर

Share

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों एवं ठेकेदारों संग बैठक में सख्त दिखे तिगांव के विधायक राजेश नागर

फरीदाबाद,01 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज अपने निवास पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों एवं ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढील न देने की चेतावनी दी। नागर ने कहा कि चल रहे कार्यों की गति बढ़ाएं और प्रस्तावित कार्यों के टेंडर कर उन्हें शुरू करें। 

Screenshot 2024 0701 171011

विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं विधानसभा स्तर पर विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रहे हैं। ऐसे में कहीं ऐसा न हो कि किसी के निकम्मेपन की मुझे शिकायत करनी पड़े और उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों को करने के किसी प्रकार की ढिलाई नहीं है तो आप लोगों के स्तर पर होने वाली किसी भी कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
Screenshot 2024 0701 171022
नागर ने कहा कि मंझावली पुल में आ रही देरी को तुरंत प्रभाव से दूर करें। यह पुल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने से फरीदाबाद और नोएडा जेवर एयरपोर्ट आदि की दूरी एकदम से घट जाएगी। अब मैं इसकी दैनिक आधार पर समीक्षा करूंगा। इसके अलावा तिगांव फोर लेन और तिगांव बल्लभगढ़ कंक्रीट रोड के निर्माण कार्य को गति दें जिससे कि लोगों को सुविधा मिल सके। नागर ने स्पष्ट कहा कि लोगों को विकास कार्य होते नहीं देखना है, उसकी सुविधा का लाभ लेना है और वह तब मिलेगी जब आप लोग उसे समय पर बना देंगे।  
Screenshot 2024 0701 171039
विधायक नागर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता एवं सरकारी दायित्वों के कारण पहले ही अनेक कार्य अधर में हैं जिन्हें तुरंत प्रभाव से पूरा करें। इस मामले में किसी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू ने अधिकारियों से काम की गति बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने विधायक राजेश नागर को आश्वासन दिया कि वह सभी कार्यों को तेजी से पूरा करवाएंगे और नए कार्यों के टेंडर भी लगवा रहे हैं। इस अवसर पर विभाग के अन्य अभियंता एवं कई ठेकेदार मौजूद रहे। 

Read more

Local News