back to top
Friday, March 20, 2026

विजय प्रताप सिंह ने गांव पाली स्कूल एवं एसजीएम नगर के शक्ति पीठ पब्लिक स्कूल में लहराया तिरंगा

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,15 अगस्त
(रूपेश देव) : 
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने गांव पाली के राजकीय बाल विद्यालय में ध्वजारोहण किया व सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त एसजीएम नगर स्थित शक्ति पीठ पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए उन्होंने तिरंगा फहराया और देशभक्तों को सलामी दी।

IMG 20240815 WA0683
 इस मौके पर उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीदों को बोला कि उन वीर शहीदों को मैं सलाम करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी में हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्हीं के द्वारा दी गई कुर्बानी के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आज यहां ध्वजारोहण करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। हर भारतवासी के लिए आज का दिन खुशी एवं उल्लास का दिन है। 
IMG 20240815 WA0682
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के लिए जाना जाता है। देश की आजादी से लेकर लम्बे समय तक उन वीर क्रांतिकारियों का प्रभाव रहा, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सुंदर कार्यक्रम के शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल के प्रशासन को आयोजन की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। हमें अपने बच्चों को वीर शहीदों के बारे में अवश्य जागरूक करना चाहिए, ताकि वो भी देश के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीदों को नमन कर सकें। 
इस मौके पर उनके साथ विनोद कौशिक, राजेश बैसला, सोहेल सैफी एवं शक्ति पीठ पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसीपल एवं सहयोगी स्टाफ तथा गांव पाली में रघबर सरपंच, मलखान भड़ाना, पिंटू भड़ाना, अमित भड़ाना, ओम भगवान भड़ाना, कप्तान तेज सिंह, रोहित भड़ाना, चरण सिंह आदि मौजूद रहा।

Read more

Local News