back to top
Sunday, June 14, 2026

विप्र फाउंडेशन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का केक काटकर मनाया 50 वां जन्म दिन

Share

फरीदाबाद से सोहना पहुंचे विप्र समाज ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना कर दी बधाई

फरीदाबाद,06 जुलाई
(दयाराम वशिष्ठ)
। 
विप्र फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का 50 वां जन्म दिन केक काटकर मनाया तथा सोहना उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

Screenshot 2024 0706 205822
विप्र फाउंडेशन के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष संजय वशिष्ठ के नेतृत्व में काफी संख्या में मौजिज लोग विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के निवास पर पहुंचे। जहां समाज के लोगों ने उनके उनके दीर्घायु होने की कामना कर बधाई दी। इस दौरान समाज के लोगों ने 50 किलो लड्डु बांट खुशी का इजहार किया। 
Screenshot 2024 0706 205840
इस अवसर पर महामंत्री बिल्लू नेता उर्फ ज्ञान कौशिक, कांग्रेस प्रवक्ता बालकिशन कौशिक, बल्लभगढ से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, डॉक्टर नीरज कौशिक, युवा नेता एवं समाजसेवी देवेंद्र वशिष्ठ, सोनू पंडित,साहिल, लक्ष्य, कृष्ण शर्मा के अलावा विवेक वशिष्ठ समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इस मौके पर विप्र समाज के लोगों ने जन्म दिन के उपलक्ष्य में विप्र फाउंडेशन को और अधिक मजबूत बनाकर उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Read more

Local News