back to top
Wednesday, March 18, 2026

वोट लुटेरे, मेयर लुटेरे भाजपाइयों को सुप्रीम कोर्ट ने किया बेनकाब – धर्मवीर भड़ाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,20 फरवरी(रूपेश देव)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी जहां पूरे देश में जश्न मना रही है वहीं पार्टी के तमाम नेता भाजपा पर आक्रामक हो गए हैं । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि नकाब पहनकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले भाजपा के नेताओं को सुप्रीम कोर्ट ने बेनकाब कर दिया है । सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी का मेयर घोषित कर जहां चंडीगढ़ की जनता के के फैसले पर मोहर लगाई है वही बीजेपी के तमाम नेताओं को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है।

Screenshot 2024 02 20 18 53 52 97 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

धर्मवीर भड़ाना ने  मीडिया को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि केंद्र में जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से ए तमाम राज्यों की सरकारें छल कपट से गिर चुके हैं । उन राज्यों में अपनी सरकारें बना चुके हैं । कई महीने से दिल्ली सरकार गिराने का भी प्रयास कर रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री  पर तमाम झूठे आरोप लगा रहे हैं । एक साजिश के तहत सीबीआई और ईडी दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है । 
उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा को बेनकाब कर दिया है । आने वाले समय में उनके तमाम कारनामे  जनता के सामने आ सकते हैं । जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की भाजपाई साजिश में मसीह सिर्फ ‘मोहरा’ है, पीछे भाजपा के बड़े नेताओं का ‘चेहरा’ है।सत्ता दुरुपयोग से भाजपा नेता लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र रच रहे हैं! और देश पर संघी फासिज्म लादना चाहते हैं! लोकतंत्र को इन लोगों ने मजाक बना दिया। वोट की, जनादेश की चोरी करना भाजपा-संघ की अब फितरत बन चुकी है।

Read more

Local News