back to top
Friday, March 20, 2026

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई,44 वाहन चालकों के काटे चालान

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अक्सर देखने में आता है कि कई वाहन चालक शराब का सेवन करके वाहन चलाते हैं। शराब पीकर वाहन चलाना खुद के साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डालता है तथा बहुत से सडक हादसों का कारण बनते हैं।

1000490324
जिसके मध्यनजर पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सौरभ सिंह के दिशा निर्देश के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की है और विशेष तौर पर सप्ताहांत पर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालाकों की चैकिंग शुरू कर कार्यवाही की है।
1000490327
शुक्रवार व शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा 44 ऐसे वाहन चालकों के चालान किए हैं। जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। यातायात पुलिस फरीदाबाद का आमजन के लिए संदेश है कि शराब पीकर वाहन ना चलाएं। अपने आपको सुरक्षित रखें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग करें। 

Read more

Local News