back to top
Friday, March 20, 2026

शराब तस्कर को पुलिस ने किया काबू,100 पेटी अवैध शराब, 1 गाड़ी, 2 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल जब्त

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 सितम्बर (रूपेश देव)। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह द्वारा शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए सूरजकुंड थाने की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2024 0902 162456
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नितिन (24) है जो मेरठ का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के लक्कड़पुर में रह रहा था। पुलिस को गुप्त सूत्रों से अनंगपुर के खड़िया खान जंगल के रास्ते शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रबंधक सूरजकुंड द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। 
सूचना के आधार पर पुलिस टीम अनंगपुर जंगल में पहुंची जहां उक्त आरोपी गाड़ी लेकर वहां पहुंचा जिसके साथ दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पर तीन अन्य साथी सवार थे जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार 3 व्यक्ति अपने वाहन को वहीं पर छोड़कर मौके का फायदा उठाकर भाग गए वहीं पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक को काबू कर लिया। गाड़ी की चेकिंग करने पर उसमें से 100 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें 81 पेटी देशी शराब संतरा, 12 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 7 पेटी बियर की शामिल थी। आरोपी से जब शराब का लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकता। 
इसके पश्चात उसके खिलाफ सूरजकुंड थाने में शराब तस्करी की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि वह आरोपी सोनू, बंटी तथा संजय नाम के व्यक्ति के लिए ड्राइवरी का काम करता है। उक्त तीनों आरोपी शराब तस्करी का काम करते हैं जो गाड़ी चालक के साथ स्कूटी और मोटरसाइकिल पर आए थे लेकिन पुलिस को देखकर भाग गए। नितिन ने बताया कि यह शराब वह अनंगपुर ठेके से लेकर आया था जिसे डिंपल नाम का व्यक्ति चलाता है। 
आरोपी अनंगपुर से शराब लेकर दिल्ली के संगम विहार बेचने के लिए ले जाते हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा वहीं मामले के चार अन्य आरोपियों सोनू, बंटी, संजय तथा डिंपल की तलाश कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Read more

Local News