back to top
Tuesday, February 24, 2026

सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार,9500 रुपये बरामद

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,02 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी जगवीर सिंह की टीम ने सट्टा खिलाने वाला 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 10 02 16 45 49 14 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शत्रुधन और परविन्दर है आरोपी शत्रुधन फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का तथा आरोपी परविन्दर एसजीएम नगर का रहने वाला है। आरोपी शत्रुधन को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से डबुआ मंडी से तथा आरोपी परविन्दर को एसजीएम नगर से सट्टा खिलाते हुए काबू किया है। 
आरोपी शत्रुधन से 4450 रु नगद सट्टा पर्ची और पेन व आरोपी परविन्दर से 5050 रुपये नगद सट्टा पर्ची और पेन बरामद किया गया है। आरोपी शत्रुधन के खिलाफ थाना डबुआ में तथा आरोपी परविन्दर के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में सट्टा खिलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ती के लिए सट्टा खिलाने का काम करता है। दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियामानुसार कार्रवाई की गई है। 

Read more

Local News