back to top
Wednesday, February 25, 2026

सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी मिले – नरेश शास्त्री

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,08 दिसंबर(रूपेश देव)। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने बीते कल दोपहर बाद बल्लभगढ़ नई सब्जी मंडी के करीब  सतीश नामक 37 वर्षीय अनुबंधित सफाई कर्मचारी की रोड एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत की जिम्मेदार निगम प्रशासन और सरकार। यूनियन ने सयुक्त आयुक्त  शिखा अंतिल को पत्र सोपते हुए मृतक सतीश के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व पक्की नोकरी देने की मांग करते हुए 5 दिन का समय दिया है। यदि निर्धारित समय मे मांगे पूरी नही की तो नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा 14 दिसंबर से हड़ताल पर चला जाएगा।

IMG 20231208 WA0196
 इस अवसर पर निगम प्रशासन की ओर से संयुक्त शिखा अंतिम  ने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सरकार के पत्र के अनुसार 3 लाख रुपये तुरंत प्रभाव से देने की घोषणा की इस उनके साथ प्रस्तावना अधिकारी सृष्टि बब्बर, सफाई निरीक्षक बिशन स्वरूप तेवतिया, व बृज मोहन शर्मा तथा संघ की ओर से राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सचिव कृष्ण चंडालिया, वरिष्ठ प्रधान राकेश चंडालिया, कैशियर दर्शन सिंह सोय,  राज्य महिला सब कमेटी की नेता सुरेश देवी, ललिता देवी व बलवीर सिंह बालगोहर श्रीपाल मोरिया सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

IMG 20231208 WA0197
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सतीश सफाई कर्मचारी की मौत एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या है। क्योंकि निगम अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर काम करने के लिए मानसिक दबाव बनाया जा रहा था उनकी सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई है और उत्पीड़न आत्मक कार्रवाईया की जा रही है, इसी दबाव के चलते सतीश मौत का शिकार हो गया।
प्रदेश में आए दिन सीवर, सेफ्टी टैंको में तथा सफाई कर्मचारियों की बीमारियों से हो रही मोतों की जिम्मेदार सरकार नही तो कौन। शास्त्री ने कहा कि सफाई का बड़ा हिस्सा सरकार ने प्राइवेट ठेकेदारों के हाथ में दे दिया है, घर-घर से कूड़ा उठाना सड़क पर इकट्ठे हुए कूड़े को उठाकर डंपिंग प्लेस और डंपिंग प्लेस से प्लांट तक ले जाना ठेकेदारों का काम है आज फरीदाबाद, गुरुग्राम व अंबाला सहित प्रदेश के सभी शहरों में कूड़े के पहाड़ लगे हैं, इनका जिम्मेदार सफाई कर्मचारियों को ठहराया जा रहा है, क्योंकि ठेकेदारों के साथ अधिकारी और राजनेता मिलकर बड़ा भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आए दिन सफाई अभियान चलाए जाते हैं, जो गैरकानूनी है सफाई उपकरण, सफाई सुरक्षा उपकरण, संसाधन तथा मैनपॉवर के अभाव में सफाई अभियान चलाना बेईमानी है सफाई अभियान के नाम पर केवल अधिकारी और राजनेता फोटो खिंचवाते हैं और अपनी व्यक्तिगत राजनीति चमकता है, इसका खामियाजा सफाई व सीवर कर्मचारी मौत के रूप में कम से कम वेतन के रूप में तथा कच्ची नौकरी और ठेकेदारो का गुलामी करना सफाई कर्मचारियों की मजबूरी बन गया। 
गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारियों की छटनी सहित प्रदेश में 5 हजार सफाई कर्मचारियों की छटनी कर सफाई कर्मचारियों पर नो वर्क नो पे का पत्र जारी कर सरकार ने घोर सफाई कर्मचारी विरोधी एवं तानाशाह होने का परिचय दिया है। जिसका विरोध प्रदेश के सफाई कर्मचारी डटकर करेंगे और 14 व 15 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में हड़ताल कर सरकार की तानाशाही का जवाब देंगे।

Read more

Local News