back to top
Wednesday, March 18, 2026

सरकार बनने पर फरीदाबाद में बनाएंगे स्पोर्टस सिटी – विजय प्रताप

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 अप्रैल(रूपेश देव)।  हरियाणा में सरकार बदली तो फरीदाबाद को स्पोर्टस सिटी बनाने का काम करेंगे। कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह सोमवार को मेवला महाराजपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा मौजूद रहे।

 

Screenshot 2024 04 01 20 25 28 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विजय प्रताप ने शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मेवला महाराजपुर में पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है। हर वर्ष देश-विदेश की टीमें यहां आती रही हैं और उसी परंपरा को कायम रखते हुए युवा साथियों ने इस बार भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया है। 
Screenshot 2024 04 01 21 25 54 36 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

विजय प्रताप ने कहा कि एक समय था जब पूरे शिखर पर एनसीआर में हमारे क्षेत्र का नाम था, मुझे उम्मीद है युवा साथी धीरे-2 उसे वापिस लाने का काम करेंगे। उस ऊंचाई तक जाने में जो भी सहयोग होगा, मैं हमेशा तैयार रहूंगा। उन्होंने युवा साथियों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन करते हैं, तो बड़ी खुशी होती है। पहले मां-बाप बच्चों को डॉकटर, इंजीनियर एवं सर्विस में डालना चाहते थे, लेकिन पिछले 10-15 वर्षों में परिवर्तन आया और आज लोग अपने बच्चे को खेलों में आगे लाना चाहते हैं। समाज भी बच्चों को सहयोग करता है, मां-बाप भी बच्चों को सहयोग करते हैं। 
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद बहुत बड़ा शहर बन गया है और आबादी के अनुपात में खेल मैदान एवं सुविधाएं बढ़ाने चाहिएं। हरियाणा में सरकार बनने पर फरीदाबाद को ग्राउंड ही नहीं, अपितु नई स्पोर्टस सिटी देने का काम करेंगे। खिलाडिय़ों का हौसला बढाते हुए उन्होंने कहा कि ‘गिरते है सह सवार ही मैदान ए जंग में, वो क्या खाक गिरेंगे जो चलते हैं घुटनों के बल’। इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों से खेलों में खेल भावना का होना सबसे जरूरी बताया।


Read more

Local News