back to top
Sunday, April 12, 2026

सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को लेकर भागने वाला ड्राईवर गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद, रूपेश कुमार । फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी कम्पनी की वैन में रखे कैश को गाड़ी सहित लेकर भागने वाले आरोपी ड्राईवर को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

1001027929

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शंशाक शेखर वासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश ने थाना सेक्टर 31 मे दी अपनी शिकायत में बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत है। 19 मई की शाम उनकी रूट न0-8120 की गाडी जो फरीदाबाद जाती है, उसका ड्राईवर मलकित सिंह वैन में रखे कैश को लेकर गाड़ी सहित फरार हो गया, वैन में 18 अलग-अलग जगह (कम्पनियों) का कुल 27,32,750/- रूपये कैश था। जिस पर पुलिस थाना सेक्टर 31 में संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सुत्रो व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी ड्राईवर मलकित (41) वासी गुरदासपुर पंजाब को पल्ला पुल एरिया से गिरफ्तार किया है। 
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि SIS सिक्योरिटी कंपनी में ड्राइवर लगा हुआ है। 19 मई को वह, 2 कैश आफिसर व 2 आर्म्स गार्ड के साथ पैसे इकट्ठे करने के लिये गया था। इस दौरान 18 जगह से कुल 27,32,750/- रूपये कैश वैन में रख चुके थे। जैसे ही अगले प्वाईंट पर कैश लेने के लिए 2 कैश आफिसर व एक आर्म गार्ड कैश लेने कम्पनी के अन्दर गए व एक आर्म्स गार्ड पानी पीने चला गया। जिसका फायदा उठाकर वह गाडी को कैश सहित लेकर वहां से फरार हो गया।
आरोपी से अधिक पूछताछ मे सामने आया कि वह जुआ खेलने का आदी है। जिससे उस पर कर्जा हो चुका था अपने कर्जा को उतारने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने 10/15 दिन पहले ही कंपनी को ज्वाईन किया था। 
आरोपी को आगामी पुछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।      

Read more

Local News