back to top
Wednesday, October 22, 2025

सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने मंगलवार को किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,21 नवंबर(रूपेश देव)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संदीप गर्ग के दिशा निर्देश अनुसार आज मंगलवार को  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी फरीदाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया, जो ठीक पाया गया। इसके साथ साथ सीजेएम सुकिर्ती गोयल ने  शिकायत बक्से को भी खोला गया।  जिसमें कोई शिकायत पत्र ना पाया।


Screenshot 2023 11 21 20 15 57 31 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817


 सीजेएम सुकीर्ति गोयल तत्पश्चात  बाल सुधार गृह में रह रहे 83 किशोरों और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 145 किशोरों से रूबरू हुए। जहां  उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने बारे अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वे भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नहीं बताई।

निरीक्षण के दौरान सीजेएम सुकीर्ति गोयल ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है। 

इस अवसर पर ऑफिस इंचार्ज प्रमोद शर्मा व पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ताव राजेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।


Read more

Local News