back to top
Monday, April 13, 2026

सेना के जवान विजय रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बसपा नेता सुरेंद्र वशिष्ठ

Share

DEKHO NCR

पृथला/फरीदाबाद,07 अगस्त
(रूपेश देव)
 सोमवार रात को ट्रेन से गिरकर भारतीय थल सेना के 32 वर्षीय जवान विजय रावत की मृत्यु हो गई थी। विजय रावत पृथला विधानसभा के गांव प्याला के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके गांव प्याला लाया गया। इस मौके पर भारतीय थल सेना के सैकड़ों जवानों सहित पृथला विधानसभा के हजारों लोगों ने नम आंखों से विजय रावत को श्रद्धांजलि दी। इस ह्रदयविदारक घटना से पूरे हल्के में शोक की लहर है।

IMG 20240807 WA0211
इस मौके पर पृथला विधानसभा बसपा के मुख्य प्रभारी सुरेंद्र वशिष्ठ ने  विजय रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व परिवार और सेना के जवानों के साथ विजय रावत को अंतिम विदाई दी।
IMG 20240807 WA0212
इस मौके पर सुरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि भाई विजय रावत के पिता व भाई भी सेना में देश को सेवा दे चुके हैं। भाई विजय रावत का असमय हमारे बीच से चले जाना बहुत ही हृदय विदारक घटना है। मैं परम पिता परमात्मा से विनती करता हूं कि भाई विजय रावत की आत्मा को पूर्ण शांति मिले, परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। भाई विजय रावत के परिवार के प्रति मेरी आत्मीय संवेदना है। 
आपको बता दे शहीद विजय रावत भारतीय थल सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत थे और उनकी ड्यूटी झांसी के बबीना में चल रही वह एक महीने की छुट्टी लेकर ट्रेन अपने घर गांव प्याला आ रहे थे और रास्ते में गांव डकोरा रेलवे फाटक के समीप ये दुर्घटना घटी।
इस मौके पर पूरे हल्के के लोग मौजिज सरदारों सहित भारी संख्या में लोगों ने विजय रावत को अंतिम विदाई दी।

Read more

Local News