back to top
Friday, July 24, 2026

स्नैचिंग के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल फोन बरामद

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,23 नवंबर
(रूपेश देव)
। 
थाना कोतवाली में पवन एनआईटी निवासी ने अपने फोन की स्नैचिंग की शिकायत दी जिसमें बताया कि वह 27 फरवरी 2023 को नीलम सिनेमा हाल के सामने खडा था उसी समय दो नौजवान लडके बाइक सवार अचानक आकर मेरे हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए। जिसका मामला थाना कोतवाली में दर्ज है।

1000473738
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत से पुलिस प्रोडक्शन पर लिया गया है। दोनों आरोपी हासिम और हासिन थाना मुजेसर के स्नैचिंग के मामले में जेल में बंद थे। दोनों आरोपियों ने थाना कोतवाली के मामले का खुलासा थाना मुजेसर के मामले की गिरफ्तारी के दौरान किया था।दोनों आरोपी गांव धोज के रहने वाला है। मोबाईल फोन को हासिम से बरामद किया गया है। 
पूर्व रिकॉर्ड अनुसार आरोपी हासिम पर स्नैचिंग और चोरी 4 मामले तथा आरोपी हासिन पर स्नैचिंग और चोरी के 6 मामले दर्ज है। दोनों आरोपियो पर थाना मुजेसर, कोतवाली, सेक्टर-58 में मामले दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Read more

Local News