back to top
Thursday, March 19, 2026

होमगार्ड के जवानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – जिला आदेशक

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,01 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
फरीदाबाद जिला आदेशक गृहरक्षी हरियाणा फरीदाबाद के द्वारा जिला स्तर पर 200 होमगार्ड के जवानों को बाढ़ और भूकंप आपदा से निपटने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा उक्त विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

IMG 20240701 WA0331
 इस अवसर पर सुरेंद्र हुड्डा जिला आदेशक ने होमगार्ड के जवानों के कर्तव्य और दायित्वों के बारे में बताया तथा जीरो टॉलरेंस करप्शन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना और रिश्वत देना दोनों ही अपराध है इसलिए अपने ट्रांसफर कराने के लिए या नौकरी पर चढ़ने के लिए किसी को रिश्वत नहीं देनी है और जहां पर आप कार्य कर रहे हैं वहां के किसी भी सीनियर अधिकारी से सिफारिश भी नहीं करानी है।
IMG 20240701 WA0333
 इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने यातायात नियमों की जानकारी के अलावा बेहोशी का इलाज, खून रोकने के तरीके, रोगी को अस्पताल पहुंचाने के तरीके, बिजली से पीड़ित व्यक्ति को बचाने के तरीकों से अवगत कराया तथा तनाव मुक्त नौकरी करने के तरीके बताएं।
IMG 20240701 WA0332
इस अवसर पर होमगार्ड के जितेंद्र हवलदार ने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए बांस, पीपा, पानी की बोतलों का प्रयोग करना सिखाया।

Read more

Local News