back to top
Tuesday, February 24, 2026

14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 सितंबर(रूपेश कुमार)। महिला थाना सेंट्रल प्रभारी गीता की टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 09 26 18 08 43 81 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकुश है आरोपी फरीदाबाद के गांव नचोली का रहने वाला है। पीड़िता लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी पीड़िता को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता का पिता शराब पीता है। पीड़िता घर से जाने के बाद बाल सुधार केंद्र में रह रही थी। 
बाल सुधार केंद्र के मैनेजमेंट को दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना सेंट्रल में 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था । आरोपी को महिला पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 16 एरिया से में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Read more

Local News