back to top
Sunday, April 12, 2026

15 मई को भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में बड़ी रैली आयोजित करेंगे पाली गांव के ग्रामीण

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 मई(रूपेश देव)। लोकसभा चुनाव के लेकर फरीदाबाद में सभी पार्टियों के नेताओं की रैलियां जारी हैं । 15 मई को पाली गांव में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर संबोधित करेंगे।

IMG 20240507 WA0325

 भाजपा नेता धर्मवीर प्रधान ने बताया कि इस रैली का आयोजन गांव के लोग मिलकर कर रहे हैं और रैली गांव में हुई अब तक की सभी रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ेगी ।
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद का विकास 10 वर्ष पहले रुक गया था लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के फरीदाबाद के सांसद बनने के बाद विकास की गाड़ी फिर पटरी पर लौट आई । उन्होंने कहा कि 2014 के पहले का फरीदाबाद और अब के फरीदाबाद में बहुत बड़ा अंतर है । ये  बात फरीदाबाद की जनता जानती है और इस बार कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे।

Read more

Local News