back to top
Tuesday, February 24, 2026

2 किलो 300 ग्राम गांजा सहित 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 अक्तूबर(रूपेश कुमार)। क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। 

Screenshot 2023 10 10 16 29 21 47 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में देवदास उर्फ देबू और संदीप कुमार का नाम शामिल है। आरोपी देवदास पलवल के गांव दिघोट का तथा आरोपी संदीप कुमार गुरुग्राम के बादशाहपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियो को सेक्टर-56 के एरिया से काबू किया है। आरोपियों से 2.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 
आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध नशा तस्करी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर मामले में 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

Read more

Local News