back to top
Sunday, June 14, 2026

22 गैर हाजिर सफाई कर्मचारियों की कटेगी सैलरी – निगमायुक्त मोना श्रीनिवास

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,18 जून(रूपेश देव)। निगमायुक्त ए. मोना श्रीनिवास के आदेशानुसार नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त श्री स्वप्निल आर0 पाटील ने आज वार्ड-2 व 7 तथा संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र गर्ग ने वार्ड-3 व वार्ड-5 के अलावा अतिरिक्त आयुक्त गौरव आंतिल ने वार्ड-15 व वार्ड-17 तथा तिगांव संयुक्त आयुक्त श्रीमति दवजा ने वार्ड-11 व वार्ड-12 और नगर निगम फरीदाबाद संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने वार्ड-31 और वार्ड-32 तथा गजेन्द्र सिंह हैडर्क्वाटर ने वार्ड-29, वार्ड-30 में फील्ड में जाकर सफाई  कार्य का जायजा लिया और सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को भी चैक किया जिसमें 22 सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले।


InShot 20240618 200022258


निगमायुक्त के आदेशानुसार इन 22 गैर हाजिर मिले सफाई कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह काटने के आदेश दिए गए। निगमायुक्त ने कहा कि सभी वार्डों में लगे सफाई कर्मचारी अपना काम ईमानदारीपूर्वक करें और प्रतिदिन हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी लगाए नही तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सफाई कार्य और हाजिरी रजिस्टर चैक करने का कार्य प्रतिदिन जारी रहेगा। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि वह प्रतिदिन फील्ड में जाकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी और सफाई का कार्य चैक कर रिपोर्ट सीएमसी कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।


Read more

Local News