back to top
Thursday, March 19, 2026

56 लाख की लागत से बनेगी अल्लीपुर भैंसरावली सड़क – राजेश नागर

Share

विधायक राजेश नागर ने बुजुर्ग के हाथों नारियल फुड़वाकर किया निर्माण शुरू 

फरीदाबाद,06 जुलाई
(रूपेश देव)
। 
अल्लीपुर से भैंसरावली की ओर जाने वाली सडक का आज तिगांव के विधायक राजेश नागर ने नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्ग के हाथों नारियल फुड़वाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

IMG 20240706 WA0300
नागर ने बताया कि अल्लीपुर से भैंसरावली की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह एक मुख्य रास्ता है। क्षेत्र के किसानों की जमीन भी इस रास्ते से जुड़ी हुई हैं। नागर ने बताया कि लगभग 56 लाख रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा जो अगस्त तक पूरा हो जाएगा। विधायक ने इस रास्ते पर आ रहे अवैध अतिक्रमण और रेनीवेल की लीकेज पाइपलाइन को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस रास्ते की लंबाई लगभग ढाई किलोमीटर है। इसके बन जाने से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। 
IMG 20240706 WA0302
उन्होंने बताया कि नायब सरकार सरपंचों के माध्यम से ग्राम पंचायत के बेहतर विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और अब ग्राम पंचायत के सशक्त विकास के लिए सरपंचों को पूरी शक्ति सरकार ने दी है। 10 दिन में कोई जेई एस्टीमेट न बनाये तो उसपर कार्यवाई होगी। मौजूद सरपंचों ने कहा कि विधायक ने कभी भी हमारी बातों को अनदेखा नहीं किया। जब भी किसी भी समस्या को लेकर उनके समक्ष गए हैं। उन्होंने प्राथमिकता से पूरा किया है। 
इस अवसर पर मार्केट कमिटी एक्सईन विनय रावल, एसडीओ देविंद्र सेहरावत, जेई अनिल सैनी, सरपंच सुशील पार्षद, सरपंच एडवोकेट रतन नागर, सरपंच अजब नागर, सरपंच मनोज नागर, सरपंच धर्म सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिराज त्यागी, पूर्व सरपंच रतन पाल, टेकचंद नागर, रामपाल मेंबर अल्लिपुर, बीर सिंह भड़ाना, भीम पंडित, कुंदन मेंबर, हरिओम, जय राज भड़ाना, तारा चंद नम्बरदार, आर पी यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Read more

Local News