back to top
Wednesday, May 20, 2026

600 ग्राम गांजा सहित आरोपी व नशा उपलब्ध कराने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,05 दिसंबर
(रूपेश देव)
। 
अपराध शाखा NIT 04 दिसंबर को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी कैफ निवासी SGM नगर को गली न-3 SGM नगर से 600 ग्राम गांजा सहित काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

1000498316
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह 600 ग्राम गांजा उसके साथी विपिन निवासी नैहरू कालानी फरीदाबाद से खरीदकर लाया था। अपराध शाखा ने कार्यवाही करते हुए साथी आरोपी विपिन को नेहरू कालोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी विपिन से पूछताछ में सामने आया कि वह 1 किलो गांजा दिल्ली सदर बाजार से 10000 रुपये  में किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था।जिसमें से 600 ग्राम उसने आरोपी शुभम को बेच दिया और 400 ग्राम गांजा उसने खुद के लिए इस्तेमाल कर लिया। पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अपराधिक रिकार्ङ अनुसार आरोपी विपिन पर NDPS अधिऩियम के तीन मुकदमे तथा कैफ पर 2 मुकदमे NDPS के व एक मुकदमा अवैध हथियार अधिनियम का फरीदाबाद मे दर्ज है।

Read more

Local News