back to top
Wednesday, March 18, 2026

22 वर्षीय लडक़ी के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। सिटी बल्लभगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अर्पण है जो बिहार के सोहना गांव का रहने वाला है और सिटी बल्लभगढ़ थाना एरिया में रहता था। 


Screenshot 2024 03 27 17 59 19 19 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7


सिटी बल्लभगढ़ थाने में कल दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें 22 वर्षीय पीड़ित लडक़ी ने बताया कि वह एक अस्पताल में फैसिलिटी डिपार्टमेंट में नौकरी करती है। सबसे पहले लडक़ी की दोस्ती आरोपी अर्पण के साले सौरभ के साथ हुई थी। सौरभ ने पीडि़त लडक़ी को अपने जीजा अर्पण के घर पर रहने के लिए कहा था जहां सौरभ की पत्नी और उसके 2 बच्चे भी रहते थे। इस प्रकार लडक़ी अर्पण की घर रहने लगी। 

अगस्त 2023 में सौरभ की मृत्यु हो गई इसके पश्चात सौरभ की बहन बिहार चली गई और सौरभ का जीजा अर्पण पीडि़ता के साथ अकेला रहने लगा। अर्पण ने लडक़ी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार अवैध संबंध स्थापित किए। आरोपी पहले से शादीशुदा था और लडक़ी से दूसरी शादी करने का दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा कि यदि उसने शादी नहीं की तो वह सुसाइड कर लेगा और सुसाइड नोट लिखकर लडक़ी को फंसा देगा। इसके बाद लडक़ी अपने घर चली गई परंतु आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। 

इसके पश्चात पीडि़त लडक़ी ने तंग आकर थाने में शिकायत दी जिसके आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।


Read more

Local News