back to top
Wednesday, March 18, 2026

पिकअप में 19 पेटी बियर ले जाते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,27 मार्च(रूपेश देव)। पुलिस चौकी नंबर दो प्रभारी अंशुल कुमार की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IMG 20240327 WA0234
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रमोद तथा जोगिंदर का नाम शामिल है। आरोपी जोगिंदर फरीदाबाद की संजय कॉलोनी का रहने वाला है वहीं आरोपी प्रमोद साउथ दिल्ली का निवासी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों को पिकअप गाड़ी में अवैध शराब ले जाते हुए अपूर्वा हॉस्पिटल गोल चक्कर के पास से काबू किया था।
 आरोपियों के कब्जे से 19 पेटी बीयर बरामद की गई। आरोपियों को काबू करके कोतवाली थाने लाया गया और उनके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी ठेके पर कार्य करते हैं और ठेका मालिक के पास दो नंबर मार्केट तथा भोजपुरी चौक के दो ठेके हैं। 
उन्होंने बताया कि एक ठेके पर शराब खत्म हो गई थी इसलिए वह दूसरे ठेके से अपने ठेके पर बिना कोई कागजात शराब लेकर जा रहे थे जोकि कानूनी अपराध है। वारदात में प्रयोग गाड़ी तथा बीयर को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Read more

Local News