back to top
Wednesday, March 18, 2026

भारत-इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी पीएसआई शीशपाल की टीम ने मैच पर सट्टा लगाने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार उर्फ काके (41) व अजय (40) का नाम शामिल है। आरोपी विजय एनआईटी फरीदाबाद का तथा आरोपी अजय आदर्श नगर बल्लबगढ़ का रहने वाला है। 

Screenshot 2024 02 26 20 13 34 37 12fa0dc35b2614c1213879e90715f85d
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अपराध शाखा टीम क्राइम गस्त पर थी। अपराध शाखा टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सैनिक कॉलोनी में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम एएसआई नरेन्द्र, मुख्य सिपाही खालीद, रविन्द्र सिपाही प्रदीप ने रेड की तो मौके पर दो आरोपियो को काबू किया गया। मौके पर एलईडी टीवी,रिमोट,सेटअप बॉक्स, सट्टा पर्ची व 42300/-रु नगद बरामद किए गए है। 
आरोपियो से पूछताछ में पता चला कि आरोपी भारत- इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियो के खिलाफ थाना डबुआ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय पर पहले भी थाना शहर बल्लबगढ़ में जुआ के मुकदमें दर्ज है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। 

Read more

Local News