back to top
Wednesday, February 25, 2026

फरीदाबाद नगर निगम ने उत्तम नगर को बना दिया नरक – धर्मवीर भड़ाना

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,26 फरवरी(रूपेश देव)। फरीदाबाद को नरक बनाने में फरीदाबाद नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान है । इस विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार करने में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं और फरीदाबाद को पूरी तरह से नरक बनाते जा रहे हैं । यह विचार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने उत्तम नगर एनआईटी -86 फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहुंचे क्षेत्र वासियों के साथ निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करते वक्त व्यक्त किए।

Screenshot 2024 02 26 17 46 04 17 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि लगभग 5 महीने पहले उत्तम नगर की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी और क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया था । उस समय वर्तमान अधिकारियों ने उत्तम नगर का दौरा किया था और वहां की समस्याओं को तुरंत दूर करने का वादा किया था । 5 महीने से ज्यादा हो गए वहां की समस्या अब भी वैसी ही है निगम के अधिकारी कुंभकरण जैसी नींद में सो रहे हैं । उन्होंने कहा कि उत्तम नगर के कई घरों में सीवर का पानी घुसा हुआ है और लोग सीवर का ही पानी पीने के लिए मजबूर है । सड़क पर भी सीवर का पानी भरा हुआ है और लोग पैदल तक नहीं चल सकते । क्षेत्र के बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं । पानी निकासी को लेकर रोज आपस में लड़ाइयां हो रही है।
Screenshot 2024 02 26 17 46 22 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
उन्होंने बताया कि कई सालों से यह समस्या है क्षेत्र के विधायक भी लोगों को सौतेला समझते हैं । पूर्व विधायक भी नहीं जाते वहां और क्षेत्र के सैकड़ो लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं । उन्होंने कहा कि जल्द उत्तम नगर की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी । इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा, जिला सचिव मेहरचंद हरसाना, बिजेंद्र डागर,  सत्यनारायण, रूपचंद, ओंकार, ब्रह्म भाटी, देवेंद्र शर्मा, पवन खटाना, सरोज वीरवती, सीता सहित उत्तम नगर के कई दर्जन लोग मौजूद थे।

Read more

Local News