back to top
Wednesday, February 25, 2026

शास्त्रों में दान की विशेष महिमा, रक्तदान को बताया महादान – दीपक यादव

Share

सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में लगे रक्तदान शिविर में किया 122 लोगों ने रक्तदान

फरीदाबाद,17 फरवरी(रूपेश देव)। सेक्टर-2 में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल आसपास के लोगों ने ब्लकि अभिभावकों ने भी बढ़-चढक़र हिस्साा लिया। इस शिविर में लगभग 122 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर इंटनेशनल स्कूल की तरफ से रक्तदान शिविर में पहुंचने वाले अतिथियों,अभिभावकों और रक्त्दाताओं का स्वागत किया गया।

IMG 20240217 WA0242
इस अवसर पर रक्तदाताओं और रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते हुए विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि फरीदाबाद शहर के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है, इसलिए अगर किसी भी व्यक्ति को ब्लड की जरुरत होती है तो उसको आपातकालीन स्थिति मे काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन स्थित में रक्त की कमी से निपटने के लिए सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा रक्तदान की एक बूंद कब और कहां किसी की जान बचा सकती है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 

IMG 20240217 WA0243
वहीं उन्होनें लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शास्त्रों मे दान का बहुत महत्व बताया है जो प्रत्येक दान, दानदाता को तारने वाला होता है लेकिन इन सबमें रक्तदान की अपनी महिमा है जिसको आज के समय में महादान कहा जाता है। इसलिए जब भी आप लोगों को मौका मिलें, तो रक्त्दान शिविरों में अवश्य हिस्सा लें और रक्तदान करें।
IMG 20240217 WA0240
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में लगे रक्तदान शिविर में विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी व उनकी टीम के कार्य की सभी ने प्रशंसा की। इस मौके पर क्लक के प्रधान विनय रस्तोगी, सैकट्ररी राजीव सिक्का के साथ क्लब के कैशियर डा. राहूल शर्मा व डायरेक्टर सुनीता यादव की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

Read more

Local News