back to top
Wednesday, February 25, 2026

विधायक राजेश नागर ने बाबा सूरदास गौशाला को 1.23 लाख रुपये का चैक सौंपा

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,10 फरवरी(रूपेश देव)। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बाबा सूरदास गौशाला को सहायतार्थ 1.23 लाख रुपए का चैक सौंपा। उन्होंने संचालन समिति को भरपूर सहयोग देने की बात कही। विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज के समय में गौशाला का संचालन बहुत नेक कार्य है। गौ सेवा करने वालों को परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है। 

IMG 20240210 WA0163
उन्होंने कहा कि बाबा सूरदास महाराज गौशाला में सैकड़ों गौओं की विशेष सेवा हो रही है। यहां गोवंशों की सेवा करने वाले स्वयंसेवक बाबा सूरदास में विशेष आस्था रखते हैं।
नागर ने 1.23 लाख रुपए का चैक सौंप कर गौशाला समिति के सदस्यों से भविष्य में भी हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौ को भारतीय संस्कृति में विशेष माना गया है। गाय में सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए जो गौओं की सेवा करता है वह सभी देवताओं की सेवा का पुण्य मिलता है। 
उन्होंने कहा किबअनेक खोजों में पता चला है कि गौ  विषाक्त भोजन करने के बाद भी शुद्ध और सुपाच्य दूध देती है। भगवान ने गौ माता को इस धरती का पालन पोषण करने के लिए बनाया है। गौ वास्तव में देवता ही हैं। 
इस अवसर पर गौशाला संचालन समिति के सदस्यों ने विधायक राजेश नागर का धन्यवाद किया और गौशाला को उनसे मिल रहे सहयोग के लिए भी आभार जताया। 

Read more

Local News