back to top
Wednesday, February 25, 2026

प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए सडक़ों पर उतरी आम आदमी पार्टी

Share

बीके चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन 

फरीदाबाद,09 फरवरी(रूपेश देव)। प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए सडक़ों पर उतरी आम आदमी पार्टी

। आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और खट्टर सरकार से प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल जवाब किए। 
IMG 20240209 WA0223
इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने की, जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मबीर भड़ाना,  जिलाध्यक्ष ग्रामीण दिनेश मलिक, प्रदेश सह सचिव राकेश भड़ाना,  प्रवेश मेहता, लोकसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, रोहताश चौधरी, दिनेश भारद्वाज, चंद्रपाल, देवराज गौर, रवि डागर, राजदीप सांगवान, महावीर, सतबीर, मिलन, सुमित, बंसल जी, एसके बंसल, हरजिंद्र बंसल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 
IMG 20240209 WA0222
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने बताया कि जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिले के बि.के.चौक पर खड़े होकर युवाओं के रोजगार की आवाज उठाई  और खट्टर सरकार की रोजगार नीति की पोल खोली। उन्होंने बैनर और तख्तियों के माध्यम से खट्टर सरकार से संबंधित सवाल पूछे। इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और युवाओं के रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए आखिरी दम तक आवाज उठाएगी।  खट्टर सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिए मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नौजवानों के रोजगार के लिए पुलिस की लाठियों से नहीं डरेंगे और जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
 उन्होंने कहा भाजपा सरकार में आज प्रदेश का हर युवा सडक़ों पर है और बेरोजगारी के कारण त्रस्त है। बेरोजगारी के कारण युवा नशे और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।  उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा रोजगार न मिलने से अवैध तरीके से विदेश को पलायन करने को मजबूर है, जहां पर युवा अपनी जान तक गवां रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को भर्ती को लेकर गंभीर नहीं है। परंतु खट्टर सरकार केवल भ्रष्टचार में डूबी हुई है। 
 उन्होंने कहा कि जब सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही है तो खट्टर सरकार 10,000 पढ़े लिखे युवाओं को मजदूर बनाकर इजरायल भेज रही है। उस युद्धग्रस्त क्षेत्र में भेज रही है जहां से सभी देश अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं। आम आदमी पार्टी इस संघर्ष में युवाओं के साथ खड़ी है। हरियाणा की जनता इस निक्कमी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

Read more

Local News