back to top
Wednesday, February 25, 2026

हरियाणा के नकारे मुख्यमंत्री के कारण विधायक नीरज शर्मा कफन का कपड़ा पहनने को मजबूर – कृष्ण अत्री

Share

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के समर्थन में एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला

फरीदाबाद,29 जनवरी(रूपेश देव)। आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के पक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका। यह पुतला एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में फूंका गया।


IMG 20240129 140344
एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि विधायक नीरज शर्मा फरीदाबाद लोकसभा में अकेले कांग्रेस के विधायक है और समय समय पर विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहते है। उन्होंने बताया कि विधायक नीरज शर्मा ने दिसंबर 2023 विधानसभा सत्र में एनआईटी विधानसभा को नारकीय स्थिति से निजात दिलाने के लिए सरकार से लगभग 28 करोड रुपए की मांग करी थी जिस पर सदन में सरकार ने आश्वासन दिया था कि एक माह के अंदर यह पैसे अलॉट कर दिए जाएंगे लेकिन एक माह पूर्ण होने बाद भी जब फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय से नहीं निकली तो विधायक नीरज शर्मा ने 17 जनवरी को चंडीगढ़ में अपने कपड़े त्यागने का काम किया। विधायक नीरज शर्मा को कपड़ा त्यागे आज 13वा दिन है लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान नही है। उल्टा गणतंत्र दिवस वाले दिन पुलिस के माध्यम से नीरज शर्मा के साथ तानाशाही और की। कृष्ण अत्री ने कहा कि नीरज शर्मा इस संघर्ष में की लड़ाई में अकेले नही है कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हुआ है।
कृष्ण अत्री ने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री कहते है “सबका साथ सबका विकास” और वही दूसरी तरफ विपक्ष के विधायको को विकास कार्य कराने के लिए फंड तक देते नही देते है। यह पहली ऐसी सरकार है जो हरियाणा के महान सदन में भी वायदा करके मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायको के साथ भेदभाव करना मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
इस मौके पर एसवी पंडित, पुनीत सहरावत, निपुण पंडित, प्रिंस भड़ाना, निखिल शर्मा, देव कुमार, ध्रुव चौहान, प्रवीण भारद्वाज, सन्नी, विक्की, मोनू, मोहित, रोहन, सुमित आदि मौजूद थे।

Read more

Local News