back to top
Wednesday, February 25, 2026

भाजपा के नेता डीलरी में लगे हुए हैं – करण सिंह दलाल

Share

चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा, दीपेन्द्र सिंह हुडडा व करण सिंह दलाल के मजबूत नेतृत्व में करेंगे एनआईटी-86 की जनता की सेवा – जगन डागर

फरीदाबाद,28 जनवरी(रूपेश देव)। एनआईटी-86 विधानसभा तेवतिया फार्म हाऊस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब ने विशाल रैली का रूप ले लिया। उमड़ी भीड़ से गदगद पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने आयोजक जगन डागर की जमकर पीठ थपथपाई।

20240128123938 IMG 0437
 पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि एनआईटी-86 विधानसभा में कांग्रेस नेता जगन डागर का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भी कांग्रेस नेतृत्व से जगन डागर को टिकट देकर चुनाव लड़ाने की जोरदार सिफारिश करेंगे  क्योंकि कार्यकर्ता सम्मेलन में ही भारी तदाद में जनता ने पहुंच कर जगन डागर को अपना सेवक स्वीकार करते जगन डागर को आर्शिवाद दे दिया है। जगन डागर मृदूभाषी, जन जन को सम्मान देने वाले नेता हैं और नगर निगम में पार्षद के तौर की जनसेवा ने लोगों का दिल पहले जीत लिया और निरंतर जनसेवा करते रहने का ही परिणाम है जो आज जगन डागर के पक्ष में जनसैलाब उमड़ा है।

IMG 20240128 WA0232
पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने सांसद कृष्णपाल गुर्जर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता डीलरी में लगे हुए हैं जनेसवा से भाजपा नेताओं का कोई लेना देना नहीं है आज एनआईटी विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरी लोकसभा का जन जन भाजपा को कोस रहा है क्योंकि भ्रष्टाचार चरम सीमा है और विकास कार्य हो नहीं रहे । दूषित पेयजल, दूषित वातावरण , टूटी सडक़े , जलभराव की समस्याएं , सीवर जाम की समस्याएं जैसी अनेक मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही। जनता को कांग्रेस के दिन याद आ रहे हैं जब लोगों को रोजगार मिलता था , लोगों की जेब में पैसा होता था। अधिकारीगण लोगों की समस्याओं को सुनते थे लेकिन भाजपा के राज में लूट चल रही है। बिजली के छापे गरीबों पर पड़ रहे हैं बड़े बड़े औद्योगिक ईकाईयों में सरेआम बिजली चोरी होती है अधिकारी ऐसे बिजली चोरों की तरफ झांकते भी। गरीबों पर बिजली विभाग कहर टूट रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर इनका हिसाब लिया जाएगा।
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन डागर ने उमड़े जनसैलाब का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता अपने बेटे ,भाई और अपने सेवक को जो आर्शिवाद दिया है वह उसको कभी भी भूलेगे नहीं । जनसेवा करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है जनसेवा करने के लिए जनता ने भी भारी तदाद में पहुंच कर उनको आर्शिवाद दे दिया है अब वह चुनाव मैदान में उतरेंगे । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा , दीपेन्द्र सिंह हुडडा व करण सिंह दलाल शरीखे मजबूत नेतृत्व ने उन्हें जनसेवा करने की प्ररेणा दी है जनता और मजबूत नेतृत्व की इच्छा शक्ति जनसेवा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद जगन डागर ने पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को गद्दा व पगड़ी बांध कर उनका स्वागत किया। 
इस अवसर पर बल्लभगढ विधानसभा से कांग्रेस के नेता गिरीश भारद्वाज, राजेश आर्य, अनिशपाल ,वीरपाल गुर्जर, रोहित सिंगला, अनिल शर्मा, रेनू चौहान, अनिल पोसवाल,बिजेन्द्र मावी, गजना लाम्बा, जगदीश बैनीवाल,भगवत डागर, बॉबी डागर, जोगिन्द्र पहलवान, नंदलाल सारन, राम मेहर प्रधान, राकेश चिड़ानी, अर्जुन सैनी, हंस वत्स, केसर डागर, संतराम डागर, संचित कोहली, विजय कौशिक, छगन प्रधान, सलीम खान, बच्चू तेवतिया, सुरेन्द्र कीना, मीना शुक्ला, साकिर , आलिम खान, प्रदीप मुदगिल, नेत्रपाल डागर, अब्बास, आदेश शर्मा, झाड़सेतली आरडब्ल्यूए, सै.55,56 आरडब्ल्यूए की पूरी टीम, राजकुमार गुप्ता,जाट सभा प्याली चौक, आजाद सिंह सांगवान, रामनिवास केंडल, जय सिंह दहिया, सुरेन्द्र कुंडू, रघूवीर सिंह चेयरमैन, शत्रू खंडा, राजू धारीवाल, चंदन, विकेश बैनीवाल, मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों गणमांय लोग उपस्थित थे।

Read more

Local News