DEKHO NCR
फरीदाबाद,11 दिसंबर(रूपेश देव)। आज जिला फरीदाबाद कांग्रेस के प्रभारी, उपनेता व विधायक आफताब अहमद ने फरीदाबाद कांग्रेस के नेताओं से बैठक कर आगामी 3 जनवरी 2024 को होने वाले जिला फरीदाबाद कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की।
इस मीटिंग में जिले के सभी नेताओं ने अपने अपने विचार रखे और साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध होकर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की।
इस मौके पर विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर,पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक शारदा राठौर, लखन सिंगला,गिरीश भारद्वाज, सुमित गौड़, विवेक प्रताप सिंह, ठाकुर राजाराम, जगन डागर, रोहित सिंगला, अनिल शर्मा, राजेश आर्य, संजय सोलंकी, संजय कौशिक सहित कांग्रेस के कई नेतागण मौजूद रहें।


