back to top
Monday, April 13, 2026

नीमका जेल में लगाई गई लोक अदालत, 21 में से 02 केसों का मौके पर ही किया निपटारा – सुकीर्ति गोयल

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,07 दिसंबर(रूपेश देव)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के दिशा निर्देशानुसार वीरवार को जिला जेल नीमका में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकीर्ति गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

  

IMG 20231207 WA0155

जेल लोक अदालत में 21 केस रखे गए जिनमें से 02  केसों का मौके पर निपटारा किया गया। जोकि चोरी व छोटी  मारपीट से संबंधित थे। जेल में बंद दिनों को सजा मानकर कटी गई। सजा पर यदि आरोपी किसी दूसरे केस में वांछित ना हो तो ऐसे  02 हवालाती बंदियों  को छोड़ने का आदेश भी दिया गया। 
IMG 20231207 WA0154
इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुकीर्ति गोयल ने विचाराधीन बंदियों को कहा कि जाने अनजाने में जो गलती हुई है। उनका सुधार करते हुए अपना समय अच्छे काम में लगाएं। ताकि  आपका आने वाला भविष्य उज्जवल हो सके। आप अपना बेहतर जीवन समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ कर जी सकें।जिला जेल लोक अदालत में जेल सुपरिटेंडेंट हरिंदर सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट  दीपक परमार रईस खान  व प्रभात शंकर स्टेनो  उपस्थित रहे।

Read more

Local News