back to top
Tuesday, February 24, 2026

ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

DEKHO NCR

फरीदाबाद,16 अक्तूबर(रूपेश कुमार) थाना पल्ला की पुलिस टीम पीपी नवीन नगर के द्वारा ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Screenshot 2023 10 16 14 48 44 42 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन(28) और भूपेंद्र(40) फरीदाबाद की नवीन नगर एरिया के रहने वाले हैं। आरोपियों के द्वारा 9 अक्टूबर को ट्रांसजेंडर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया था। ट्रांसजेंडर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में मारपीट कर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 
पुलिस चौकी इंचार्ज P/SI दिनेश, ASI राज सिंह और हेमंत, HC प्रमोद टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से रोशन नगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और 2 डंडे बरामद किए गए हैं। आरोपी पवन को दुष्कर्म के मामले में तथा आरोपी भूपेंद्र को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।  वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Read more

Local News